Kanyadaan Yojana


My page

Kanyadaan Yojana

कन्यादान योजना :

जीवनदीप सेवा ट्रस्ट विगत सात वर्षों से कई सारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को लाभान्वित करती रही है। जिससे समाज के लोगों में काफी जागरूकता देखने को मिली है। इस योजना में से एक योजना कन्यादान विवाह योजना, इस योजना की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

कन्यादान योजना :- इस योजना का मुख्य उद्देश्य है समाज में हो रहे बाल विवाह को रोकना। बाल विवाह को नियंत्रित करने और वित्त के संबंध में युवाओं के उत्थान के लिए कन्यादान योजना नाम से बच्ची का पंजीकरण किया जाता है। जिसके तहत संस्था में पंजीकरण किया जाता है। नामांकित बच्ची का उम्र 0 वर्ष से 12 वर्ष होना अनिवार्य है। पंजीकृत बच्ची को शादी के समय निःशुल्क कन्यादान का सामान दिया जायेगा। पंजीकृत करने के लिए बच्ची को 0-6 वर्ष के बच्चों का शुल्क - 499रु (चार सौ निन्यानबे ) रूपये का रसीद कटवाना अनिवार्य है। 6-12 वर्ष के बच्चों का 999 रु ( नौ सौ निन्यानबे ) रूपया का रसीद कटवाना अनिवार्य है। शारीरिक रूप से दिव्यांग और अनाथ बच्ची के लिए पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त है। संस्था द्वारा पंजीकृत बच्चों को शिक्षा में 50% प्रतिशत शुल्क में पढ़ाया जायेगा। संस्था द्वारा पंजीकृत बच्ची को कौशल विकास योजना के द्वारा सिलाई, कढ़ाई एवं अन्य कोर्स निःशुल्क करवाया जायेगा।

छात्रवृति योजना के लिए आवेदन कि अंतिम तिथि -28 जनवरी 2025 तक है। *जीवनदीप सेवा ट्रस्ट के अंतर्गत शिक्षादीप बाल विद्यालय को संचालित हेतु सहायक शिक्षिका एवं प्रखंड समन्वयक हेतु आवेदन आम आमंत्रित किया जा रहा है।